ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221104 104547 दहेज के लिए 11 लाख की मांग रखी, फ़ोन पर हो रिश्ता तोड़ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। समाज तेज़ी से बदल रहा है। अलवर जिले में एक फौजी ने दहेज नहीं लाने की बात पर अपने होने वाले ससुर को फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। जबकि चार नवंबर को उसकी शादी होनी थी। बीते दिन बुधवार को फौजी ने फोन कर ससुर से पूछा कि तिलक की रस्म के लिए क्या-क्या लेकर आ रहे हैं। इसके जवाब में लड़की के पिता ने कहा, एक रुपये और नारियल की बात हुई थी, वही लेकर आ रहे है, इसके बाद उसने कहा कि मत आना, चाहे केस-कचहरी कर लेना।जिले के ढहरा शाहपुर गांव के रहने वाले रामप्रताप यादव का बेटे राकेश (23) फौज में है। राकेश की शादी नीमराणा की रहने वाली मोनिका (21) से होना तय हुई थी। चार नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। बीते बुधवार को दोनों की तिलक की रस्म होनी थी, लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने उसी दिन फोन कर 11 लाख रुपये दहेज, बाइक और सोने की अंगूठी की मांग कर दी। जिसके बाद लड़की के परिवार वाले 5.51 लाख रुपये पहुंचे, लेकिन लड़का और उसके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पीड़ित पक्ष सदर थाने पहुंचा और आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया।


Share This News