ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220820 094114 19 बीकानेर का युवक फंदे पर झूला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के युवक ने हरियाणा के पानीपत शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सुसाइड कर लिया है। युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही सुसाइड कर लिया। जब परिजनों ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए उसे कॉल की और उसने रिसीव नहीं की।जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो वहां वह पंखे पर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद राजस्थान के बीकानेर से परिजन पानीपत पहुंचे। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने CRPC 174 के तहत इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

बधाई देने के लिए कर रहे थे परिजन कॉल
जानकारी देते हुए अमित स्वामी ने बताया कि वह हिसार का रहने वाला है। उसका रिश्तेदार श्यामसुंदर (25) मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर की सर्वोदय बस्ती का रहने वाला था। जोकि पिछले करीब 2 साल से पानीपत की सेक्टर 13-17 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

सुपरवाइजर था श्याम सुंदर
वह पानीपत में घरों में मार्बल पत्थर लगाने वाली लेबर का सुपरवाइजर था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। उसे जन्मदिन की बधाई देने के लिए परिजनों ने फोन किया था। मगर, उसने कॉल रिसीव नहीं की। परिजनों ने कुछ देर बाद फिर से कॉल की, मगर तब भी कोई जवाब नहीं मिला।

कॉल न उठाने पर ठेकेदार को किया फोन
कई बार कॉल करने पर भी उसका जवाब न मिलने पर परिजनों ने उसके ठेकेदार को कॉल की और श्याम सुंदर से बात करवाने के बारे में कहा। ठेकेदार ने मकान मालिक को कॉल की। मकान मालिक ऊपर श्याम सुंदर के कमरे में गया। उसने देखा कि दरवाजे की कुंडी नहीं लगी हुई थी, मगर वैसे दरवाजा बंद था। दरवाजा खोला तो देखा कि श्याम सुंदर कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ है।यहां आने के बाद मकान मालिक से भी राम-राम की थी। 27 को आने के बाद उसने कमरे पर आराम किया। 28 अक्टूबर को उसका बर्थडे था। 27-28 की आधी रात को ही उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं, पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने भी परिजनों को बताया कि उसकी मौत 28 अक्टूबर की सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई है।

3 बहनों का था इकलौता भाई
मृतक श्याम सुंदर 28 अक्टूबर को ही 25 साल का पूरा हुआ था। वह 3 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी सबसे बड़ी बहन शादीशुदा है। दूसरे नंबर पर वह था। वह अविवाहित था। उससे छोटी बहन शादीशुदा है। जबकि सबसे छोटी बहन भी अविवाहित है। पिता नवीन कुमार बीकानेर में ही लकड़ी के मिस्त्री हैं। मां मंजू गृहिणी है।


Share This News