Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आरके भवन में रखी गई। बैठक में अनेक मुद्दों पर मंथन किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष महावीर सियाग ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की कुछ नीतियां शिक्षा व शिक्षक विरोधी है। उसको लेकर चरणबद्व आन्दोलन की रूपरेखा बनाने तथा 25 व 26 नवम्बर को प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही तृतीय श्रेणी के अध्यापकों की तबादला नीति बनाने को लेकर भी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। संघ आठ नवम्बर से चार मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान चला एगा। जिसमें तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानान्तरण करने,केन्द्र सरकार की शिक्षा नीति का विरोध सहित कुछ कानूनों में बदलाव को लेकर शिक्षकों को जागृत किया जाएगा। बैठक में बीकानेर प्रांत के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने दी प्रशासन व पुलिस को चेतावनी : बीकानेर बार एसोसिएशन ने राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि हमारे साथी अधिवक्ता वीरेन्द्र चौधरी के साथ बजरंग धोरा के पास मारपीट हुई थी। जिसमें घायल वीरेन्द्र चौधरी की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। विवेक शर्मा ने बताया कि घटना को 15 दिन बीत जाने के बाद भी मुल्जिमान गिरफ्तार नहीं हुए। जिससे बीकानेर के सभी अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा भी नहीं जोड़ी। अगर पुलिस प्रशासन का यही रुख रहा तो अधिवक्त ागण अंदोलन करेंगे। शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर आज अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे, लेकिन पुलिस के आलाधिकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर व्यस्त है। ऐसे में अधिवक्तागण दुबारा यहा.ं आकर एसपी से मिलेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करे ंगे।