ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220820 094114 15 बीकानेर : साइबर ठगी, 36 लाख का फटका Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में पुलिस और बैंक की बार बार हिदायतों के बाद लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें साइबर चोर ने एक वूलन मिल मालिक को 36 लाख 60 हजार 985 रुपये का चूना लगा दिया है। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज हुई है। कोटगेट थानाधिकारी प्रदीप सिंह के अनुसार वूलन मिल के मालिक रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र निवासी 57 वर्षीय कमल किशोर कोठारी पुत्र हनुमानचंद कोठारी ने मंगलवार रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने उनकी वूलन मिल के इलेक्ट्रिशियन को विनोद स्‍वामी को मोबाइल पर फोन मैसेज भेजकर बताया था कि फर्म का बिजली का बिल बकाया है।बिल नहीं भरा तो कनेक्‍शन काट दिया जाएगा। मैसेज में दिये गए नंबरों आदि पर 24 अक्‍टूबर को दोपहर डेढ बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया गया तो फर्म का बैंक अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद पता चला कि अज्ञात व्‍यक्ति ने धोखा कर फर्म के 36 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिये।


Share This News