ताजा खबरे
IMG 20221025 103123 सूर्य ग्रहण आज, इतनी रहेगी अवधि, इतने बजे तक रहेगा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व मे सूर्य ग्रहण मंगलवार को 11 बजकर 28 से शुरू हो जाएगा और शाम 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। लेकिन भारत में यह ग्रहण 04 बजकर 22 से दिखना शुरू हो जाएगा और 05 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। भारत में ग्रहण का मोक्षकाल सूर्यास्त के साथ ही हो जाएगा। ग्रहण में सूरज का 36.93 फीसदी भाग चंद्रमा तक ढका रहेगा।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दिवाली के अगले दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। तुला राशि में सूर्य के साथ शुक्र, केतु और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बुध, शनि, शुक्र और गुरु ग्रह सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। बुध अपनी राशि कन्या में तो शनि मकर, शुक्र तुला राशि में तो गुरु अपनी मीन राशि में मौजूद रहेंगे।सूर्य ग्रहण – 25 अक्टूबर 2022
सूर्य ग्रहण का समय – 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक
सूर्य ग्रहण की अवधि – 1 घंटा 21 मिनट 26 अक्टूबर को होगा गोवर्धन पूजन
दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन किया जाता है लेकिन सूर्य ग्रहण की वजह से 25 की बजाय 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजन किया जा सकेगा। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है। 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण है और भारत में दिखने वाला पहला सूर्यग्रहण होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं दिया था। सूर्य ग्रहण के खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है।धर्म शास्त्र के अनुसार, सूतक काल और ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना होगा। ग्रहणकाल में गर्भवती महिलाएं अपने पास कुश और गंगाजल रख लें। साथ ही साफ कुश को पके हुए भोजन में डाल दें। वहीं बालक, वृद्ध और रोगियों को छोड़कर किसी को भी भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और भक्तों को मानसिक जप करना चाहिए। मन ही मन ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करते रहना चाहिए। ग्रहण खत्म हो जाने के बाद तांबे का पात्र, अन्न, लाल कपड़ा, मसूर दाल, लाल फल आदि चीजों का दान करना चाहिए।


Share This News