ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220820 094114 9 बीकानेर : शराब ठेके में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। जिले में दिनदहाड़े शराब ठेके में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ की। सेल्समैन के साथ मारपीट कर गल्ले से हजारों रुपए छीन ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला नापासर पुलिस थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच पुलिस वृत्ताधिकारी सदर शालिनी बजाज कर रही है।इस आशय की रिपोर्ट श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ऊपनी गांव हाल हेल्पर शराब ठेका मूंडसर निवासी गोपाल मेघवाल ने नापासर थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सूरतसिंहपुरा निवासी दानाराम मांझू, जगदीश सहू व रामरतन सहू है। रिपोर्ट के मुताबिक 21 अक्टूबर को दोपहर तकरीबन 12 बजे आरोपियों ने शराब ठेके में घुसकर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको जातिसूचक गालियां निकालते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपी शराब ठेके के गल्ले से बिक्री के 40,500 रुपए भी निकाल कर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


Share This News