Thar पोस्ट, न्यूज। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी का आमना सामना होना, भाटी द्वारा सवाल करना और मंत्री द्वारा चुप्पी साधना। यह सब आज चर्चा का विषय बना हुआ है। राजस्थान में यह खबर वायरल हो रही है। दरअसल केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कलेक्टर कार्यालय सभागार में बैठक ले रहे थे। तभी कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी समर्थकों सहित सभागार में पहुंच गए। इस अवसर पर भाटी ने गोचर में अवैध अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी।
बैठक के दौरान दोनो ही विरोधी हुए आमने सामने। भाटी ने सिंचाई पानी, राजस्थानी भाषा, गोचर सहित कई मुद्दो पर मंत्री मेघवाल से किए कई सवाल। लेकिन केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने भाटी के सभी सवालों पर साधी चुप्पी। जानकारी में रहे कि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी फिर से बीजेपी ज्वाइन करना चाहते है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल है पार्टी में ज्योइनिंग कमेटी के अध्यक्ष है।