IMG 20221017 WA0204 जननायक भैंरोसिंह शेखावत जन्म शताब्दी समारोह<br>रविन्द्र रंगमंच में 23 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar post न्यूज, बीकानेर। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति, राजस्थान के पूर्व मुख्यमन्त्री, जननायक भैंरोसिंह शेखावत की 99वीं जयन्ती 23 अक्टूबर को रविन्द्र रंगमंच बीकानेर में ’’राजस्थान के लोकतन्त्र में भैंरोसिंह का योगदान’’ विषयक व्याख्यानमाला का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मीसा बन्दी 1975 (गौरव सैनानी) एवं तिरंगा यात्रा 2011 (लालचौक, श्रीनगर) के सदस्यों का स्वागत समारोह रखा गया है।कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 23 अक्टुबर (रविवार) को दोपहर 12.15 बजे रविन्द्र रंगमंच प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मन्त्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल होंगे। विधान सभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का ’’राजस्थान के लोकतन्त्र में भैंरोंसिंह का योगदान’’ विषय पर व्याख्यान होगा।समारोह की तैयारियों हेतु आमंत्रण, प्रचार-प्रसार, अतिथि सत्कार, मीडिया-सोशल मीडिया, भोजन व्यवस्था, वाहन व्यवस्था हेतु कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।तैयारी बैठक में गजेन्द्र सिंह लूंछ, भंवर पुरोहित, नवरतन सिंह सिसोदिया, ऋषिमोहन जोशी, डॉ. नरेन्द्र सिंह मेड़तिया, नवीन सिंह तंवर, रमेश भोजक ’’समीर’’, एडवोकेट संजय रामावत, एडवोकेट विजयपाल सिंह, भवानी पाईवाल, पं. शास्त्री गायत्री प्रसाद शर्मा, निशांत गौड़, सुनील मेघवाल, गिरीराज हर्ष, विक्रम सिंह भाटी, अयूब कायमखानी, इमरान कायमखानी, डॉ. जितेन्द्र सिंह शेखावत, भंवर लाल जांगीड़, मदनदास स्वामी, शास्त्री यज्ञ प्रसाद शर्मा, एडवोकट रूपेन्द्र सिंह नांगल, गोपाल सिंह अर्जुनसर, नरेन्द्र सिंह आबड़सर, विश्वजीत सिंह पंवार, राहुल वाल्मीकि, एडवोकेट राजेन्द्र नायक, विजयराज आजाद, रमेश सैनी, रविन्द्र सिंह मोकळसर, तनवीर सिंह, मेघराज सोनी ने सुझाव रखे।


Share This News