ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20221017 200304 1 दीपावली पर निगम आयोजित करवाएगा रंगोली और मांडना प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर। दीपावली के अवसर पर नगर निगम द्वारा 21 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में रंगोली व मांडना प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में स्कूल और कॉलेज की छात्राएं तथा एनजीओ या स्वयं सेवी संस्थाओं की टीमें भागीदारी निभा सकेंगी। स्वतंत्र प्रतिभागी भी भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी। प्रत्येक प्रतिभागी को चौक और गुलाल के पैकेट्स निगम द्वारा दिए जाएंगे। रंग मिलाने की प्लेट, अखबार, चलनी या रफ कपड़ा प्रतिभागी को स्वयं लाना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 20 अक्टूबर प्रातः 9 बजे तक पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता एकल वर्ग और समूह वर्ग दोनों में आयोजित की जाएगी। समूह वर्ग में प्रतिभागियों की न्यूनतम संख्या 4 से 10 हो सकती है। दोनो वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अलावा 3 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इवेंट कॉर्डिनेटर ज्योति स्वामी ने बताया कि एकल वर्ग में 3 गुना 3 फीट का स्थान तथा सामूहिक वर्ग के लिए 5 गुना 5 फीट का स्थान रंगोली के लिए दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को नगर निगम और प्रशासन द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। दोनो वर्गों में रंगोली अथवा मांडना बनाने की समय सीमा 2 घंटे रहेगी। रंगोली की थीम दीवाली अथवा सकारात्मकता रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ज्योति स्वामी (मो.9252965683) तथा पारस सुराना (मो.8005904887) से संपर्क किया जा सकता है।


Share This News