acb 1 बीकानेर में हैड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला बीकानेर में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए महाजन पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल महेश कुमार को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । एसीबी एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि हैड कांस्टेबल महेश को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है । आरोपी द्वारा पिछले दिनों तक ट्रक को जल्दी छोड़ने की एवज में रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा था । इस पर परिवादी ने एसीबी को शिकायत दर्ज करवाई । एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया जो सही पाया गया । ऐसे में आरोपी ट्रैप करने का जाल बिछाया जाकर आज परिवादी से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।


Share This News