Thar पोस्ट, न्यूज। बदलते समाज मे लोग अपना धैर्य खो रहे हैं। युवक घर आया तो 2 साल की बेटी और प्रेग्नेंट पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। पति और परिवार वालों का कहना है कि विवाहिता ने पहले बेटी की हत्या कर दी, फिर खुद फंदे पर झूल गई। पुलिस जांच में जुट गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला चूरू के रतनगढ़ तहसील इलाके का है। मालासर गांव में शनिवार को विवाहिता पिंकी कंवर (28) और उसकी बेटी गरिमा (2) का शव फंदे से लटका मिला था। घटना के समय परिवार वाले खेत में गए थे। दोपहर बाद पति नरपत सिंह राजपूत घर आया। उसने गरिमा और पिंकी कंवर की लाश फंदे पर लटकी देखी। पिंकी 4 महीने की प्रेग्नेंट थी। नरपत ने इसकी तत्काल सूचना अपने परिवार वालों को दी। कुछ देर बाद रतनगढ़ थाना अधिकारी सुभाष बिजारणिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारा और रतनगढ़ हॉस्पिटल भिजवाया। पिंकी की छोटी बहन की शादी नरपत के छोटे भाई के साथ हुई है।
पुलिस ने पिंकी कवर के खिलाफ अपनी बेटी के मर्डर का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच रतनगढ़ एसडीएम करेंगे, जबकि 2 साल की बच्ची की मौत के मामले की जांच रतनगढ़ पुलिस करेगी।
साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी : सीआई ने बताया कि पिंकी के पिता भंवर सिंह राजपूत निवासी रूपलीसर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, भंवर सिंह की बेटी पिंकी की शादी साढ़े तीन साल पहले नरपत सिंह राजपूत निवासी मालासर के साथ हुई थी।उसकी बेटी पिंकी ने पहले अपनी 2 साल की बेटी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज की है। भंवर सिंह शनिवार को किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। बेटी की मौत की सूचना मिली तो देर शाम वो मालासर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पिंकी और उसकी बेटी के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया।
Thar पोस्ट। जयपुर के चाकसू में मां ने अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद वह नवजात को छोड़कर घर से फरार हो गई। पुलिस ने महिला को उसके घर से 10 किमी दूर पकड़ लिया।मामला जयपुर के रेनवाल इलाके का है। सुंदरपुर गांव निवाली ज्योतसना ने मासूम बच्ची मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का पति सोमपाल बलाई रेवाड़ी में मजदूरी करता है, जो कभी कभार ही घर आता है। उसकी एक तीन साल की बेटी थी। एक महीने पहले फिर बेटी का जन्म हुआ।बच्ची के पिता सोमपाल बलाई ने शुक्रवार को पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ के बाद शनिवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी मां का मेडिकल करवाया और एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जयपुर जेल भेज दिया गया