ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220805 172930 राजस्थान में भूकम्प के झटके, बीकानेर के नजदीक था केंद्र, देर रात आया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नज़दीक भूकम्प का केंद्र था। राजस्थान में बीती रात बैक-टू-बैक भूकंप के झटके लगे। हालांकि दोनों ही भूकंप के केंद्र एक-दूसरे से करीब 450 किलोमीटर दूर रहे। भूकम्प से किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जयपुर और गंगानगर जिलों में धरती के कई किलोमीटर नीचे रहा। धरती तब हिली, जब आधी रात लोग सो रहे थे। झटकों की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को भूकंप आने का एहसास नहीं हुआ।जानकारी के मुताबिक सबसे पहले भूकंप श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में आया। इसका केंद्र पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल नजदीक था और जमीन के 10 किलोमीटर नीचे। यहां रात करीब 12.27 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 रिकॉर्ड की गई।इसके 8 मिनट बाद ही जयपुर में भी धरती हिलने लगी। यहां रात 12.36 बजे भूकंप के झटके लगे। इस बार तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इस भूकंप का केंद्र जयपुर के फागी और चाकसू के बीच रहा। यह भी धरती से करीब 10 किलोमीटर अंदर था।भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली होता है। जानकारी में रहे कि पाकिस्तान में कई बार तेज़ भूकम्प आने से झटके महसूस किए जाते हैं।


Share This News