भल्ला फाउंडेशन ने किया मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष का अभिनंदन
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा का शुक्रवार को भल्ला फाउंडेशन की ओर से मुक्ति नाथ महादेव मंदिर, ब्रह्म बगीचा परिसर में अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्री बोराणा ने कहा कि जन-जन की आस्था से जुड़े प्रदेश के सभी मेले सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो, प्राधिकरण की यह सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने भल्ला फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के कार्यों की सराहना की और इन्हें दूसरों के लिए प्रेरणादाई बताया। उन्होंने कहा बीकानेर कला धर्मियों का शहर है। यहां की सांस्कृतिक विरासत अनूठी है। उन्होंने पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा के साथ बिताए संस्मरण सांझा किए।
भल्ला फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने मंदिर परिसर के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान पैदल यात्रियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इस दौरान श्री बोराणा का शॉल, रुद्राक्ष और सूत की माला पहनाकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व श्री बोराणा ने रुद्राभिषेक और आरती की।
इस दौरान पूर्व न्यासी अरविंद मिढ्ढा, एड. महेंद्र जैन, नारायण दास रंगा, उपनिवेशन उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा, पूर्व पार्षद हजारी मल देवड़ा, मंगल चंद रंगा, बृज गोपाल जोशी, शंकर लाल चांडक, चंद्र शेखर जोशी, जन्मेजय व्यास, मुरली मनोहर पुरोहित आदि मौजूद रहे।

डॉ. तनवीर मालावत ने पंजीकृत 27 मदरसों को स्मार्ट डिजिटल टीवी भेंट किए

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिले में पंजीकृत 27 मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए डॉ तनवीर मालावत ने स्मार्ट डिजिटल टीवी का वितरण किया।

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि शुक्रवार को रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ कार्यालय में सभी स्मार्ट डिजिटल टीवी मदरसों में दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को बढ़ावे के लिए डॉ तनवीर मालावत ने भेंट किए है। जिला प्रशासन द्वारा 5 अक्टूबर को आयोजित शिक्षा के डिजिटलाइजेशन कार्यक्रम के क्रम में ये सभी 27 स्मार्ट डिजिटल टीवी मदरसों को दिए गए हैं।
इस अवसर पर डा मालावत ने कहा कि बदलते हुए दौर में आधुनिक शिक्षा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने अपने स्तर पर विश्वास दिलाया कि किसी भी पंजीकृत मदरसे को आधुनिक शिक्षा के बढ़ावे के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी ।जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि एक-दो दिन में सभी मदरसों को आधुनिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों से अपलोड हार्ड डिस्क उपलब्ध करवा दी जाएगी । उन्होंने भरोसा दिलाया कि इंस्टॉलेशन से लेकर इस प्रोग्राम को चालू करने में डीटीइओ बीकानेर का सहयोग लेकर आगामी दो-चार दिन में इस संपूर्ण कार्यवाही को कर दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्री किशन चांवरिया ने किया।