ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20221004 193016 33 बीकानेर के 9 उप पुलिस अधीक्षकों को अन्य जिलों में भेजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने एक आदेश जारी कर 149 आरपीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण किये है। इनमें बीकानेर के अधिकारी भी शामिल है। बीकानेर में पदस्थापित नौ उप पुलिस अधीक्षकों को अन्य जिलों में भेजा गया है। वहीं दो को बीकानेर में ही बदला गया है। सीओ सदर पवन भदौरिया को कोटड़ी भीलवाड़ा सीओ लगाया है। उनकी जगह अब शालिनी बजाज सदर सीओ होंगी। नारायण कुमार बाजिया को लूणकरणसर से पर्यटन विभाग जयपुर लगाया है। उनकी जगह अब लूणकरणसर सीओ नोपाराम जाखड़ होंगे। खाजूवाला सीओ अंजुम कायल का तबादला बीकानेर साईबर क्राइम में कर दिया है। खाजूवाला सीओ की जिम्मेदारी अब विनोद कुमार संभालेंगे। आरपीएस प्रवेंद्र महला को बीकानेर डिस्कॉम, प्रशांत कौशिक को आईजी ऑफिस बीकानेर, मोटाराम बेनीवाल को एससी एसटी सैल बीकानेर, शिवरतन गोदारा को दसवीं बटालियन आर एसी व अमरजीत चावला को साईबर क्राइम बीकानेर लगाया गया है। सुखदेव सिंह को भी बीकानेर रखते हुए 10वीं बटालियन से आईजी ऑफिस बीकानेर लगाया है। वहीं अनिल कुमार, नरेंद्र पूनिया, रमेश चंद्र माचरा, रूपसिंह, किशन सिंह, नंदराम भादू व रामेश्वर सहारण की भी बीकानेर से विदाई कर दी गई है।


Share This News