Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले के महाजन में बीते रविवार की शाम रेल पटरियों के पास रेत में दबी मिली अज्ञात युवती की लाश के मामले की गुत्थी
पुलिस ने सुलझा ली है।

पुलिस के अनुसार मुक्तसर पंजाब की रहने वाली
युवती के साथ उसके चचेरे भाई ने पहले
रेप किया और फिर चुन्नी से गला घोंटकर
हत्या करने के बाद सबुत मिटाने के लिये
मृतका की लाश को रेत में दबा दिया।
पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार
कर लिया है। गिरफ्त में आया आरोपी
सैंटी सिंह मुक्तसर पंजाब का निवासी है।
जिसने बीते सप्ताह इस संगीन वारदात
को अंजाम दिया और फिर अपने गांव
चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज
और मौके पर मिले साक्ष्य सबुतों के
आधार पर आरोपी को ट्रेस करने में
सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार
मृतका नाबालिग थी और कुछ दिन पहले
ही परिवार के लोगों के साथ यहां महाजन
इलाके में खेतों में नरमा चुगाई के लिये
आई थी। अज्ञात मृतक युवती का शव 10 अक्टूबर की शाम महाजन स्टेशन से एक किलोमीटर दूर रेल पटरियों के पास रेत में दबा हुआ मिला था। हालांकि शुरूआती चरण में
यह मामला महाजन पुलिस और रेलवे
पुलिस के अधिकार क्षेत्र से जुड़े विवाद
में उलझा रहा लेकिन बाद में जिला
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देश
पर महाजन थाना पुलिस ने मामला दर्ज
कर तहकीकात शुरू कर दी।

पुलिस की तहकीकात में सीओ लूणकरणसर
नारायण राम बाजिया की भूमिका भी
अहम रही। पुलिस ने वारदात की कड़ी
से कड़ी को जोड़ कर जांच आगे बढ़ाई
और संगीन वारदात का पर्दाफाश कर
बुधवार को मृतका के शव का
पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप
दिया।
रेप और मर्डर मिस्ट्री के के इस संगीन मामले
का पर्दाफाश करने में पुलिस को तीन
दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब कहीं
जाकर सफलता मिली। सीआई महाजन
अनिल कुमार ने बताया कि हिरासत लेने के बाद पूछताछ में आरोपी सैंटी सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीआई ने बताया कि मृतका नाबालिग थी और उसकी शादी अभी कुछ माह
पहले ही हुई थी। आरोपी सैंटी सिंह को
उसके चरित्र पर शक था। उसने यह भी
खुलासा किया है मेरी चचेरी बहन का
चाल चलन ठीक नहीं था और शादीशुदा
होने के बावजूद वह किसी गैर युवक के
साथ भागने की फिराक में थी। इसलिये
वह बीते सप्ताह लालगढ रेलवे स्टेशन
पहुंच गई, जहां उसने मेरे मोबाइल के
जरिये किसी युवक से बातचीत कर
भागने की योजना बनाई थी। इसका पता
चलने पर सैंटी सिंह रविवार को उसे गांव
छोडऩे के लिये ट्रेन से रवाना हुआ और
महाजन रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन
से अपना मोबाइल जानबूझ कर गिरा
दिया। मोबाईल ढूढंने के बहाने वह
अपनी चचेरी बहन के साथ महाजन
रेलवे स्टेशन पर उतर गया और दोनों जने
ट्रेन की पटरियों के पास पास चलते हुए
करीब एक किलोमीटर दूर चले गये।
जहां सुनसान जगह देखकर सैंटी सिंह ने
अपनी चचेरी बहन के साथ रेप करने के
बाद चुन्नी से गला घोंट कर उसका कत्ल
कर दिया और मृतका की लाश को एक
गढ्ढ़े में दबा कर निकल गया। पूछताछ
में यह भी खुलासा हुआ है कि वारदात के
वक्त आरोपी सैंटी सिंह शराब के नशे में
था। फिलहाल पुलिस इस वारदात से
जुड़े कई अहम तथ्यों की जांच कर 

पुलिस टीम ने होस्पिटल पहुंचकर सीसीटीवी खंगाली जिससे मृतका की पहचान हो गई।
होस्पिटल की पर्ची ने आरोपी का पर्दा
फाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों को बताई झूठी कहानी :
आरोपी सेंटी वारदात को अंजाम देकर
अपने गांव मुक्तसर लौट गया। वहां लड़की
के परिजनों को बताया कि लड़की का
चाल चलन सही नहीं था । वह किसी के
साथ भाग गई है। आरोपी दूसरे दिन पंजाब
से वापिस गजनेर के मेघासर लौट गया।
पुलिस टीम में शामिल : अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक सुनील कुमार के निर्देश पर टीम
गंठित की गई जिसमें लूणकरणसर
सीओ नारायण बाजिया, महाजन सीआई
अनिल कुमार,हैड कांस्टेबल नन्दराम,
कांस्टेबल कुलदीप साहू,मलकीत सिंह व
विनोद सिंवर वहीँ कालू थानाधिकारी,
नयाशहर थानाधिकारी व गजनेर
थानाधिकारी शामिल रहे। टीम ने दो दिन
कड़ी मेहनत कर कडिय़ा जोड़कर आरोपी
को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल
की है।