Thar पोस्ट, न्यूज। 26वां जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन जिला परिषद् बीकानेर के सभागार में दिनांक 12.10.2022 को 26वां जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा, चीकानेर द्वारा किया गया। समारोह में बीकानेर जिले की राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के उन्नयन एवं विकास कार्यों के दान दाताओं / भामाशाहों का शिक्षा श्री के रूप में स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, साफा तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा, श्रीमती पद्मा टिलवानी ने बताया कि आज के समारोह में एक लाख से अधिक व 15 लाख तक का सहयोग देने वाले 22 भामाशाहों तथा उक्त भामाशाहों को प्रेरित करने वाले 05 प्रेरकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल रहे। अध्यक्षता, जिला परिषद् बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीमती नित्या के. ने की तथा विशिष्ट अतिथि श्री यशपाल गहलोत शहर कांग्रेस अध्यक्ष व श्री कमल कल्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष, राज० कांग्रेस सेवादल रहे। अतिथियों ने भामाशाहों को और अधिक सहयोग हेतु आह्वान किया। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक / माध्यमिक बीकानेर, श्री सुरेन्द्र सिंह भाटी ने आगन्तुकों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कार्यक्रम में ए०डी०पी०सी० श्री गजानन्द सेवग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अक्षयपात्र फाउण्डेशन बीकानेर द्वारा विद्यार्थियों को दिये जाने वाले मिड-डे-मील का भी डैमो प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार भाटी, शा०शि० ने किया तथा कार्यक्रम की व्यवस्था में श्री अविनाश व्यास, शिवप्रकाश मोदी, मदन ज्याणी ने विशेष सहयोग किया।

रोटरी क्लब बीकानेर सिटी का गठन, सुरेंद्र चुरा बने अध्यक्ष
बीकानेर। रोटरी क्लब विस्तार करते हुए बीकानेर में रोटरी क्लब बीकानेर सिटी के नाम से नए क्लब का गठन किया गया है और रोटेरियन सुरेंद्र चुरा को वर्ष 2022- 23 का अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को रोटरी के प्रांतपाल राजेश चूरा, पूर्व प्रांतपाल अरुणप्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में रोटरी बीकानेर सिटी क्लब का गठन किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता रोटरी क्लब के विस्तार को बीकानेर में सेवा के विस्तार के रूप में बताया। वहीं सचिव मुकेश कुलहरी, रोटेरियन मनमोहन कल्याणी मनीष तापड़िया की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रोटरी क्लब बीकानेर सिटी के अध्यक्ष सुरेंद्र चूरा ने कहा कि इंटरनेशनल की भावनाओं के अनुरूप बीकानेर में रोटरी क्लब बीकानेर सिटी सेवा प्रकल्प के कार्यों में निरंतर अपनी सहभागिता रखेगा। इस दौरान रोटरी के पूर्व प्रांत पाल अरुण प्रकाश गुप्ता ने रोटरी इंटरनेशनल की स्थापना 105 साल पूर्व हुई थी और बीकानेर में 1952 में रोटरी क्लब की स्थापना हुई थी और के प्रकल्प जारी है उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी आपदा और त्रासदी हुई हो रोटेरियन सबसे पहले सेवा के प्रकल्प में शामिल होते हैं। रोटरी के प्रांतपाल राजेश चूरा ने कहा कि रोटरी की बीकानेर रोटरी क्लब की ओर हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है और भी कई सेवा के प्रकल्प लगातार जारी है उन्होंने उम्मीद जताई कि रोटरी के अन्य क्लब की तरह रोटरी क्लब बीकानेर सिटी सेवा कार्य में हमेशा आगे रहेगा।