ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220801 114642 पाकिस्तान भेजी जा रही 1200 करोड़ की 200 किलो अफगान हेरोइन जब्त Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। बीकानेर के पड़ोस और बॉर्डर के देश पाकिस्तान में नशीले पदार्थ भेजेने व लाने की फिराक में विश्व के नामचीन सरगना लगे रहते हैं। केरल में एनसीबी और नौसेना की संयुक्त टीम ने 1200 करोड़ रुपये कीमत की 200 किलो हेरोइन को जब्त किया है। हेरोइन का इतना बड़ा जखीरा एक ईरानी जहाज से मिला है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस जहाज को अफगानिस्तान से पाकिस्तान पहुंचाया जाना था। खेप का कुछ हिस्सा भारत और श्रीलंका में बेचा जाना था। जहाज से 6 ईरानी लोग भी पकड़े गए हैं। इस बारे में सूत्रों का कहना है कि इस बड़ी तस्करी के पीछे पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, हेरोइन की पैकेजिंग में स्कॉर्पियन के अलावा ड्रैगन सील के निशान भी मिले हैं। जानकारी में रहे कि पाकिस्तान से हेरोइन को भारत भेजेने के प्रयास में आये दिन गंगानगर, बीकानेर आदि जिलों में लोग पकड़े जाते हैं।


Share This News