ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
SAVE 20260809 220032 scaled राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे , नोटिफिकेशन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एनओसी और भूखंडों की प्रक्रिया समेत सभी कार्यों का रास्ता साफ़
रीको क्षेत्रीय प्रबंधक बंसल से पचीसिया ने की चर्चा

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, कन्हैयालाल बोथरा, अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, राजीव शर्मा, मनीष सिपानी ने रीको के हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों के लम्बे समय से रुके कामों के निस्तारण हेतु रीको को विशेषाधिकार देने पर राज्य सरकार का आभार प्रकट किया | पचीसिया ने बताया कि वर्ष 2023 से रीको के अधीन आने वाले 37 हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में सब-डिविजन, भू उपयोग परिवर्तन, हस्तांतरण, क्रय आदि गतिविधियों पर पूर्णतया रोक लगी हुई थी जिस पर बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा लगातार राज्य सरकार व रीको मुख्यालय से सम्पर्क किया जा रहा था |

जिस पर राज्य सरकार ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए रीको को विशेषाधिकार प्रदान किये गये हैं जिससे अब रीको के अधीन आने वाले हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में सब-डिविजन, भू उपयोग परिवर्तन, हस्तांतरण, क्रय आदि गतिविधियों तथा इकाइयों के स्टेटस, पार्टनरशिप विभाजन, पारिवारिक बंटवारा, एवं वित्तीय आधारित समस्याओं के समाधान किये जा सकेंगे | साथ ही पचीसिया ने रीको क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बंसल एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जय सहारण, वरिष्ठ सहायक बजरंग पूनिया से चर्चा कर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की सड़क, विद्युत व्यवस्था, साफ़ सफाई व ड्रेनेज व्यवस्था के सुधार हेतु चर्चा की |

जिस पर क्षेत्रीय प्रबन्धक बंसल ने बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए 17 करोड़ के मुख्यालय भिजवाए गये प्रस्ताव में 11 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के सौन्दर्यकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा बाकी का शेष बजट आगामी सत्र में मिलना प्रस्तावित है |


Share This News