ताजा खबरे
IMG 20221004 121303 घरेलू गैस के फिर बढ़ेंगे दाम! फेस्टिव सीजन में लगेगा झटका Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। घरेलू गैस के दाम एक बार फिर बढ़ने वाले हैं। फेस्टिव सीजन में आमजन को महंगाई का तड़का लगेगा। CNG और PNG के भाव में तेज बढ़त देखने को मिली है। सरकारी कंपनियों ने नेचुरल गैस की कीमतों में 40 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़त की थी जिसके बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में तेज बढ़त की आशंका जताई जा रही थी. मुंबई के बाद संभावना है कि दिल्ली सहित अन्य शहरों में भी सीएनजी और पीएनजी के भाव बढ़ा दिए जाएंगे।

घरेलू पीएनजी का दाम 52.50 रुपये प्रति एससीएम होगा. एमजीएल ने कहा है कि इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी और पेट्रोल के बीच मूल्य बचत घटकर 45 प्रतिशत रह गई है. वहीं पीएनजी और एलपीजी के बीच यह अंतर सिर्फ 11 प्रतिशत का रह गया है.

कंपनी ने कहा है कि सरकार ने एक अक्टूबर से गैस कीमतों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिसकी वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है.पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत पेट्रोलियम मूल्य एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ ने 30 सितंबर को एक अक्टूबर से अगले छह माह के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 40 प्रतिशत की भारी वृद्धि की घोषणा की थी. इससे पहले एक अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कीमतों का हवाला देते हुए गैस के दाम 110 प्रतिशत बढ़ाए गए थे।


Share This News