ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220812 191458 11 जमीन खरीद में तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जमीन खरीद के मसले में तीन भाइयों द्वारा खरीददार से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। वैष्णो धाम के पीछे रहने वाले मनोज महावर पुत्र मूलचंद ने रघुनाथसर निवासी चंदूराम मिढ्ढा के तीन पुत्रों राजकुमार,चीमनलाल व सुशील के खिलाफ नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस बारे में परिवादी ने बताया है कि उसने 12 जुलाई 2011 को आरोपियों से खसरा नंबर 48 में ज़मीन खरीद थी। जिसके साढ़े तीन लाख रूपए डीडी के माध्यम से आरोपियों को दिए। 13 जुलाई को उप पंजीयक कोलायत में पंजीकरण करवाया। आरोपियों ने मुझे कब्जा भी सुपुर्द कर दिया। बाद में भाईयों में आपसी विवाद हो गया। तब सुशील कुमार मेरे पास आया और कहा कि जिस भूमि पर आपका कब्जा है वो भूमि उसकी है। वहीं जिस 1.82 हैक्टेयर भूमि का बैयनामा करवाया गया है, वह खसरे में दूसरी जगह है। आरोप है कि तीनों भाईयों ने मिलकर परिवादी से धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।


Share This News