ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
jamm बीकानेर में पुलिया ढहने के विरोध में फूटा आक्रोश, प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। लालगढ़ रेल्वे स्टेशन के रेल्वे क्रॉसिंग पर रामपुरा में निर्माणाधीन रेल्वे ब्रिज का एक हिस्सा ढह जाने की घटना को ल ेकर रामपुरा बस्ती के लोगों ने जाम लगाकर विरोध दर्ज करवाया।

टायर फूंककर निर्माण कार्य में लापरवाही करने वाली निर्माण कंपनी को ब्लैक लिस्टेट करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस ब्रिज के निर्माण में शुरू से ही मानक मापदण्डों की उपेक्षा ठेकेदार फर्म द्वारा की जा रही है वही जागरूक नागरिकों द्वारा बार बार ठेकेदार को औऱ स्थानीय रेल प्रशासन को ब्रिज के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग की शिकायत भी की गई है पर रेल प्रशासन के अधिकारी भी मूक दर्शक बने हुए है और इसी का फायदा उठाते ठेकेदार द्वारा घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग धड़ले से किया जा रहा है और जिसका नतीजा यह हुआ की निर्माण की अवधि में ही यह ब्रिज (पुल) गिर गया अत: पास की रोड की हालत इतनी गम्भीर है कि निकलना मुश्किल है। ब्रिज के निर्माण कार्य की जांच आप उच्च स्तर की टीम से करवाये और वर्तमान में कार्य कर रही फर्म को इतनी बड़ी लापरवाही करने के कारन ब्लैक लिस्टेड की जानी चाहिए। 25 सितम्बर को अचानक से निर्माणाधीन ब्रिज का बहुत बड़ा हिसा गिर पड़ा और कई लोग इसकी चपेट में आने से घायल हुए औऱ बाकी का हिसा भी कभी भी गिर सकता है और जानमाल का नुकसान हो सकता है। प्रदर्शन में प्रमोद बिश्नोई के नेतृत्व में हसन ङिङवाना, मनोज पुनिया, प्रेम बिश्नोई, सुनील भादु, रामेश्वर बिश्नोई, पवन शर्मा, लक्ष्य यादव, अकबर खान विष्णु बिश्नोई आदि शामिल हुए।


Share This News