Thar पोस्ट, न्यूज, जयपुर। देश में लुटेरी दुल्हनीं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शादी समारोह को एन्जॉय कर भागने के मामले तुर्रमखां टाइप के लोगो को भी कड़े चने चबाने के लिए मजबूर कर रहे है। बीकानेर संभाग के चुरू की दुल्हनिया फरार हो गई। इतना ही नहीं वह अपने साथ सोने-चांदी के जेवर व 50 हजार रुपए नगदी भी समेट ले गई। मामला चूरू जिले के रतनगढ़ की वार्ड आठ का है। जहां पीडि़त नवरतन सांखला ने इस्तगासे के जरिए लुटेरी दुल्हन व दो दलालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट में बताया कि 7 अगस्त को वह चूरू में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। जहां उसको घंटेल निवासी कालू ब्राह्मण से उसकी मुलाकात हुई और उसने शादी कराने का झांसा दिया। दो लाख रुपए भी ले लिया और कहा परिवार गरीब है इसलिए शादी का खर्चा आपको देना पड़ेगा। शादी करवाने के झांसे में आकर मैने उसको 2 लाख रुपए दे दिए। 17 अगस्त को कालू ब्राह्मण अपने साथी मुकेश के साथ मेरे घर आया। जहां से मेरे मामा जोधराज, फूंफा मोहनलाल, लालचंद, भांजे मोहित और मुझे गाड़ी में बैठाकर रात के समय ही अलीगढ़ जिला कोला उत्तर प्रदेश ले गया। 18 अगस्त की सुबह हम सभी लोगों को एक घर में लेकर गया। जहां कुछ लोग और लडक़ी थी। प्रियंका चौहान (28) और उसकी दलालों में हमें कोर्ट में ले जाकर हमारी शादी करवाई। 19 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे प्रियंका चौहान को अपने घर ले आया। इसके छह दिन बाद 24 अगस्त की रात खाना खाकर हम सोये थे। रात करीब 3 और 4 बजे के बीच लुटेरी दुल्हन प्रियंका चौहान ने कमरे में रखे सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपए नकदी लेकर अपने साथी के साथ भाग गई। लडक़ी का आधार कार्ड भी फर्जी निकला।