FB IMG 1664126292014 राजस्थान में राजनीति गरमाई, गहलोत के समर्थन 92 विधायकों ने इस्तीफे सौंपे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। राजस्थान में राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में 92 विधायकों ने अपने इस्तीफे पर साइन कर दिए हैं।

साफ है कि सचिन पायलट के पास सिर्फ 10 विधायक ही बचे हैं। गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खचरियवास ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में 92 विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हम सब गहलोत के साथ हैं। ये सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के घर जा रहे हैं। बता दें विधायकों के इस्तीफे की संख्या पहले 92 थी लेकिन बाद में गहलोत समर्थक 93 विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी को इस्तीफा सौंप दिया।अशोक गहलोत के समर्थन में इस्तीफा देने वाले 92 विधायक अपना इस्तीफा लेकर विधानसभा स्पीकर के पास उनके घर जा रहे हैं। दरअसल राज्य में फिलहाल राज्यपाल नहीं हैं इसलिए सभी विधायक स्पीकर के पास पहुंचे हैं। लेकिन स्पीकर सीपी जोशी उनका इस्तीफा इतनी जल्दी एक्सेप्ट करेंगे ऐसा फिलहाल तो नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि सीपी जोशी वही करेंगे जो कांग्रेस आलाकमान का फैसला होगा।


Share This News