ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220820 094133 13 बीकानेर : कुंड में गिरने से दो भाइयों की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के देशनोक में एक कुंड में गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई है। देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र में घर में बनी पानी की कुंड में डूबने से दो छोटे-छोटे भाईयों की मौत हो गई। देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह राठौड़ से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह देशनोक की महावीर बस्ती में हुआ। यहां शिव कुमार के घर के अंदर बनी पानी के कुंडी में डूबने से दो छोटे-छोटे बच्चों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई है। जिसमें एक बच्चा डेढ़ साल का तो दूसरा साढे तीन साल है। हरि व विष्णु पुत्र शिव कुमार दोनों के नाम है। मिली जानकारी के अनुसार शिवकुमार खेत गया हुआ था। पीछे पत्नी व उसके दो मासूम बच्चे घर पर थे। इस दौरान पत्नी घर के अंदर काम में व्यस्त हो गई। बच्चे खेलते-खेलते पानी की कुंडी में जा गिरे। काफी देर तक संभाला नहीं, जब संभाला बहुत देर हो चुकी थी। पत्नी की आवाज सुनकर पड़ौसी दौडक़र मौके पर पहुंचे और कुंडी से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। उसके बाद बच्चों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देशनोक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों शव मोर्चरी में रखवाये गए है, जिनका पोस्टमार्टम कर परिजनों को दिये जाएंगे। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चे घर में खेल रहे थे। खेलते-खेलते पानी के कुंड में गिर गए, जब तक संभाला दोनों की मौत हो चुकी थी।


Share This News