Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ चढ़ रहा है। बीकानेर के नाल गांव स्थित एक मंदिर के दरवाजे पर अचानक आकर गोली लगने से दहशत मच गई। इस पर नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।नाल गांव के मेघवालों का मोहल्ला स्थित लोकदेवता बाबा रामदेवजी मंदिर के दरवाजे पर तेज गति से आकर एक गोली लग गई। गोली लगने से मंदिर में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण मोके पर पहुंचे ओट गोली चलने का खोल बटामा किया। फिर उन्होंने इसकी गहनता से जांच की तो पता चला कि किसी जवान से एयर फोर्स से गलती से गोली चल गई जो इस दरवाजे पर आकर लगी। हो सकती थी बड़ी दुर्घटना अगर इसी तरह से गलती से गोली चली यह तो गनीमत रही कि गोली मंदिर के दरवाजे पर लगी अगर किसी व्यक्ति के लग जाती तो जनहानि हो सकती थी।