ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220920 182413 बीकानेर पुलिस : बेटियों को 'डॉटर ऑफ बीकानेर' अवार्ड से सम्मानित करेगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

नेशनल डॉटर डे पर होगा कार्यक्रम
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों को ‘डाटर ऑफ बीकानेर’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि 25 सितम्बर को नेशनल डाटर्स डे के अवसर पर बीकानेर पुलिस एवं मरूशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में यह अवार्ड दिए जाएंगे। इसके लिए बेटियां ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि बालिका कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाली सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं।
इस समारोह के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को सोफिया स्कूल में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया तथा सोफिया स्कूल प्राचार्य सिस्टर मेबल उपस्थित थी। सिस्टर मेबल ने आगुन्तको का स्वागत किया। सिस्टर सीमा व सिस्टर जॉयस ने बुके देकर अभिनंदन किया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बीकानेर पुलिस द्वारा समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के लिए बीकानेर पुलिस की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में बताया। मरूशक्ति की डॉ. विमला डुकवाल ने आभार जताया। समारोह में अविनाश मोदी, प्रियंका संगारी, पूजा नौलखा व डॉ. नीलम जैन, रोटरी क्लब आद्या की भारती गहलोत व देविका गहलोत, होटल राजमहल के डॉ. नरेश गोयल, भीखाराम चांदमल से ज्ञान गोस्वामी आदि उपस्थित थे। तृषा तृप्ति ने आभार जताया।


Share This News