ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 191458 7 बीकानेर : पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक मकान में अचेत अवस्था में पलंग पर पड़े मिले दंपति मामले में पुलिस छानबीन में नया खुलासा हुआ है। पति ने रूपयों की तंगी के चलते पहले पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जांच कर रहे आरपीएस गिरधारी लाल ढ़ाका ने बताया कि आरोपी बिरकाली, नोहर, हनुमानगढ़ निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र सत्यनारायण कुम्हार के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ढाका के अनुसार आरोपी ने दो माह पहले ही बैटरी की दुकान की थी। वह शादी से पहले से ही बीकानेर में बैटरी की दुकान में काम करता था। बाद में उसी दुकान को खरीद लिया। पैसों की तंगी आ गई थी। उसने कंचन को पीहर से पैसे लाने को कहा, मगर वह नहीं लाई। जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक ने पहले नशा किया। फिर पत्नी कंचन का गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद आत्महत्या के लिए रसोई गैस खोल दी। उसने पत्नी के साथ खुद को भी कमरे में बंद कर लिया। आपको बता दे कि 13 सितंबर को रंगा कॉलोनी स्थित किसनाराम विश्नोई के मकान में किराए पर रह रहा नवविवाहित जोड़ा कमरे में बंद मिला था। रसोई गैस की बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। नयाशहर पुलिस छत के दरवाजे से घर में गई, कमरे में जाकर देखा तो कंचन देवी मृत मिली। वहीं उसके पति दीपक में हरकत थी। पुलिस उसे पीबीएम लेकर गई। बाद में मृतका कंचन के परिजनों ने उसके पति दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। दहेज की मांग का भी आरोप था। पुलिस ने धारा 302 व 304बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। दोनों के विवाह को करीब चार माह ही हुए थे।


Share This News