ताजा खबरे
IMG 20220812 191458 5 60 छात्राओं के नहाते समय के वीडियो वायरल, अनेक ने खुदकुशी का प्रयास किया Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश में आज एक खबर तेज़ी से वायरल हो रही है। मामला तूल पकड़ रहा है। मोहाली के एक छात्रावास में साथ में रहने वाली एक छात्रा ने नहाते वक्त का 60 छात्राओं का वीडियो बनाकर भेज दिया और यह वीडियो वायरल हो गया। उसके बाद छात्रावास की आठ छात्राओं ने खुदकुशी करने का प्रयास किया है। मामला बेहद ही संगीन है। इससे डरी, सहमी और आक्रोशित हुई छात्राएं विरोध प्रदर्शन पर उतर आई है। इनका कहना है कि वे खुद भी अब सुरक्षित नहीं है। मामला मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का है। जिसमें पढऩे वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है।
वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लडक़े का फोटो दिखा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये लडक़ा उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लडक़े को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुलिस जहां यह कह रही है कि लडक़ी ने अपना ही वीडियो भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि लडक़ी ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं और उन्होंने कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया है।


Share This News