ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220912 185917 8 बीकानेर रेल मंडल : 205 मुसाफिरों के पास थे अनाधिकृत टिकट, 61 हज़ार से अधिक का जुर्माना वसूला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रथम डॉ. सीमा विश्नोई के नेतृत्व में श्रीगंगानगर को बेस रख कर मंडल के बीकानेर-सूरतगढ़ – हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर रेलमार्ग पर विभिन्न ट्रेनों एवम स्टेशनों पर किए गए चेकिंग में कुल 205 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 61,145/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, और सूरतगढ़ के टिकट चेकिंग दस्ते के कुल 13 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु ये अभियान लगातार जारी रहेगा। -अनिल कुमार रैना। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर


Share This News