ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220916 WA0189 बीकानेर में प्रांतीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां जोरों पर, हज़ारों कारोबारी आएंगे बीकानेर, गणेशम रिसोर्ट में होगा भव्य समारोह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

13 राज्यों की 150 से अधिक स्टालें सजकर तैयार,दस हजार टैंट व्यवसायी होंगे शामिल
17 व 18 दो दिन चलेगा प्रान्तीय महाधिवेशन – मरुधर संगम
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान टैन्ट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति व ऑल इंडिया टैन्ट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं जिला टैन्ट व्यवसाय वेलफेयर समिति, बीकानेर के बैनर तले जयपुर – जोधपुर बाईपास पर गणेशम रिसोर्ट में 17 व 18 सितम्बर को होने जा रहे 13 वें प्रान्तीय महाधिवेशन – ‘ मरुधर संगम’ की तैयारियां जोरों पर है। ऑल इण्डिया अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने बताया कि महाअधिवेशन में 13 राज्यों के 150 व्यवसायी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। जिला टैन्ट व्यवसाय वेलफेयर समिति, बीकानेर के जिलाध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने बताया कि महाअधिवेशन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसमें 10 हजार टैंट व्यवसायी भाग ले रहे हैं। जिसमें टैन्ट व्यवसासियों की समस्याओं व मांगों पर मंथन किया जाएगा। इस अधिवेशन में देशभर 13 राज्यो के करीब दस हजार से ज्यादा टैन्ट व्यापारी शिरकत करेंगे। इस दौरान टैन्ट से संबंधित सामानों के 150 स्टॉल लगाएं जाएंगे। अधिवेशन के दौरान रक्तदान शिविर,सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने बताया कि तैयारियों को लेकर रवि जिंदल,रासबिहारी शर्मा, डी.पी.पचीसिया, सतीश मलिक,प्रेमरतन गहलोत, मनोज तिवारी, राजेन्द्र चौधरी, भीमसेन शर्मा, मदन गोपाल पुरोहित, विनोद गोयल, विजय शंकर पंचारिया,केदार गहलोत, सरदार ईश्वर सिंह, धर्मवीर नाहटा, मनोज तिवारी सहित पूरी टीम उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटी है।

IMG 20220916 WA0188 बीकानेर में प्रांतीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां जोरों पर, हज़ारों कारोबारी आएंगे बीकानेर, गणेशम रिसोर्ट में होगा भव्य समारोह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News