ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220912 185917 2 रावण दहन से पहले ही विरोध की चिंगारी ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज। बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड पर होने वाले दशहरा कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कॉलेज स्टूडेंट्स और लेक्चरर यहां रावण दहन कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ सालों में यहां जबर्दस्त हरियाली की गई है। स्टूडेंट्स और लेक्चरर काे डर है कि कॉलेज मैदान में दशहरा कार्यक्रम होने से पौधों को नुकसान होगा।कोरोना के कारण दो साल से दशहरा पर रावण दहन नहीं हुआ था। इस बीच कॉलेज मैदान पर जमकर हरियाली की गई है। एक पूरा ब्लॉक तो ऑक्सीजन पार्क के रूप में विकसित किया गया है। इस पार्क में अनेक तरह के पौधे लगाए गए थे, जो अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। पिछले दिनों इसी मैदान पर कॉलेज प्रशासन ने सर्कस के लिए अनुमति दे दी थी, जिससे काफी संख्या में पौधे खराब हो गए। तब स्टूडेंट्स को जानकारी मिली तब तक मैदान पर टेंट लगा दिए गए थे। अब दशहरा कार्यक्रम के लिए भी कॉलेज प्रिंसिपल ने अनुमति दे दी है। इस बीच कॉलेज स्टूडेंट्स विरोध कर रहे हैं।
स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद सलीम से मिलकर कॉलेज मैदान नहीं देने की मांग रखी लेकिन प्रिंसिपल ने असमर्थता जता दी। बाद में संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन के समक्ष भी नाराजगी जताई। इस पर पवन ने कार्यक्रम में सहयोग की अपील करते हुए स्टूडेंट्स की मांग को दरकिनार कर दिया। अब गुरुवार को एक बार फिर स्टूडेंट्स संभागीय आयुक्त से मिलने का कार्यक्रम बना रहे हैं।स्टूडेंट्स का कहना है कि मेडिकल कॉलेज मैदान पर इस वक्त करीब दो हजार से ज्यादा पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों को कॉलेज प्रशासन नहीं बल्कि स्टूडेंट्स और लेक्चरर की एक टीम तैयार कर रही है। यहां तक कि इसके लिए बजट भी स्टूडेंट्स ही एकत्र कर रहे हैं। पिछले दिनों सर्कस के चलते बड़ी संख्या में पौधे भी नष्ट हुए और क्रिकेट की पिच भी बर्बाद कर दी गई।


Share This News