ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220818 090340 12 बेटी पैदा होने पर दादा ने की सुसाइड Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। समय बदल गया है। इसके बाद भी आज कई घरों में लडक़े व लडक़ी के अन्तर को घर कर गई मानसिकता पीछा नहीं छोड़ पा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां घर में बेटी के जन्म पर दादा ने सुसाइड कर लिया। मामला बीकानेर संभाग के चूरू जिले का है। मिली जानकारी के मुताबिक घणाउं गांव निवासी 50 वर्षीय रामकुमार बाजीगर ने खेत पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रामकुमार के बेटे रणवीर ने बताया कि उसके भाई मुकेश की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद उनके पहली लडक़ी हुई थी। इससे उसके पिता नाराज रहने लगे। मुकेश की पत्नी जब दूसरी गर्भवती हुई तो उन्होंने पोते की आस पाल रखी थी।
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे डिलीवरी हुई लेकिन दूसरी बार भी लडक़ी पैदा हुई। यह बात रामकुमार को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पोती के जन्म के ढाई घंटे बाद पहले तो गुस्से में आकर शराब पी। बाद में खेत में जाकर कीटनाशक खा लिया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन रामकुमार को तत्काल जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उसने इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


Share This News