Thar पोस्ट, न्यूज। यूरोप के देशों में महिलाओं द्वारा बैट या डंडे से पुरुषों को मारना सामान्य बात है। अब वही खेल भारत मे भी शुरू हो गया है। महिलाओं द्वारा शराब पीकर गुस्सा उगाव करना बड़े शहरों में शग़ल बन रहा है। थप्पड़ और गालियों की वजह से नोएडा आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का गालीकांड और भाव्या रॉय का थप्पड़कांड सुर्ख़ियों में था ही कि अब एक और मामला सामने आया है। नोएडा के Cleo County सोसाइटी में एक महिला ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दिया। महिला ने गार्ड को थप्पड़ केवल इसलिए जड़ दिए क्योंकि गार्ड को सोसाइटी का गेट खोलने में जरा देरी हो गई। घटना फेज-3 कोतवाली क्षेत्र है और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी महिला सुदिप्ता दास के खिलाफ केस दर्ज कर कल उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महिला की जमानत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पेशे से प्रोफ़ेसर है। नोएडा पुलिस ने महिला को IPC 151 में NCR दर्ज कर गिरफ्तार किया था। नोएडा की एक और पॉश सोसायटी से गालीबाजी का वीडियो सामने आया था, जिसमें लेकिन इस बार गालियां एक महिला दे रही थी। दरअसल, भाव्या रॉय नाम की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी सोसायटी के गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिख रही है। इस मामले में अब भाव्या रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस ने गार्ड के साथ गाली गलौच और बदतमीज़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम भाव्या रॉय है। नोएडा के सेक्टर-128  के जेपी विश टाउन में रहने वाली ये महिला सोसाइटी के गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कैमरे में कैप्चर हुई है। महिला ने गार्ड के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की भी की है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने गेट खोलने में देरी की थी।