Thar पोस्ट, न्यूज। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो (Paola Maino) का इटली में उनके घर पर 27 अगस्त को निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोनिया गांधी इन दिनों मेडिकल टेस्ट के लिए विदेश गई हैं। उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी गए हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने इटली जाते रहते थे। साल 2020 में जब लगातार विदेश यात्रा को लेकर राहुल गांधी को आलोचना का सामना करना पड़ा था, तब पार्टी ने बताया कि एक बीमार रिश्तेदार से मिलने वे इटली की निजी यात्रा पर थे।