ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220814 092740 6 रामदेवरा जा रहे पैदल यात्री की सड़क दुर्घटना में मौत ** डूबने से 2 मरे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के लूणकरणसर थाना इलाके में रामदेवरा जा रहे पैदल यात्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एन एच 62 बालाजी होटल के पास से गुजर रहे दो पैदल यात्रियों को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। दोनों घायल यात्रियों को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से एक को छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरे को पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीपुरा, सादुलशहर निवासी 42 वर्षीय अमरचंद पुत्र बद्रीराम के रूप में हुई। घायलों को जिले टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह लाखाऊ की टीम ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
एक युवती व एक युवक की डूबने से मौत
बीकानेर में डूबने से एक युवती व एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता चक 2 केडब्ल्यूएम खाजूवाला निवासी गुरमीत सिंह ने मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका पुत्र संदीप खेत में बनी डिग्गी से पानी लेने के लिए गया था। जहां पांव फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई।दूसरी ओर मृतका के पिता किलचू देवड़ान निवासी हनुमानराम कुम्हार ने नापासर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी 23 वर्षीय पुत्री रेवंती रोही किलचू साहलोतान स्थित खेत में पानी लेने के लिए गई थी। जहां पांव फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरी। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।


Share This News