ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
crkit मॉकड्रिल : बीकानेर के सर्किट हाउस में घुसे आतंकी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले में किसी आतंकी घटना के समय जिला प्रशासन, पुलिस और क्यूआरटी का रेस्पांस टाइम व सतर्कता परखने के लिए मंगलवार को सर्किट हाउस के एक कमरे में घुसे दो आतंकियों की सूचना देकर मॉकड्रिल की गई। इसमें दो आतंकी सर्किट हाउस के कमरा नं 101 में छुपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद किये गये ऑपरेशन में पुलिस व जवानों ने दो आंतकियों को पकड़ लिया। शाम करीब छ: बजे जिला प्रशासन को सूचना मिली कि दो आतंकवादी सर्किट हाउस में घुस गए हैं। आतंकवादियों स्टाफ को धमकी भी दी। कुछ देर बार क्यूआरटी व स्थानीय पुलिस बल ने भी पॉजिशन संभाली और योजनाबद्व तरीके से ऑपरेशन कर दोनों आतंकवादियों को पुलिस सुरक्षा के बीच अपने साथ ले गई। किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिये सर्किट हाउस को चारों ओर से सुरक्षा घेरे में लिया गया तथा मुख्य मार्ग पर जवानों की तैनाती के साथ व्यवस्था चाक चौबंद की गई।इस ऑपरेशन के दौरान संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार, सीओ सदर पवन भदौरिया,सीओ सिटी दीपचंद, शहर के सभी थानाधिकारी,एफएसएल टीम, सीआईडी, मेडिकल टीम, डॉग स्क्वायड, फायर ब्रिगेट टीम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News