ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220823 WA0146 श्री बालचंद राठी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेवा शिविर 25 अगस्त से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज नोखा रोड पर रौनक रॉयल एनफील्ड में श्री बालचंद राठी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट में कार्यकर्ताओं की आज मीटिंग हुई जिसमे ट्रस्ट प्रन्यासी श्री जुगल राठी ने सेवा शिविर दिनांक 25 अगस्त से लगाना सुनिश्चित किया, ट्रस्ट प्रवक्ता पंकज पारीक ने जानकारी देते हुए बताया की दियातरा से दो किमी पहले हर वर्ष की भांति सेवा शिविर का आयोजन होगा जिसमे भोजन, चिकित्सा, जल, शिकंजी, छाछ, फल, इत्यादि की सेवा पैदल यात्रियों को दी जाएगी। एयर कूल टैंट में समुचित रूप से यात्रियों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की जाएगी , श्री राठी ने बताया की यह सेवा सन 1982 से अनवरत चली आ रही है जिन्हे उनके पिताजी स्व श्री बालचंद जी राठी और उनकी माता जी स्व श्री कमला देवी राठी द्वारा संचालित किया जाता था। संकुचित संसाधनों के चलते भी यह सेवा उन्होंने जारी रखी थी उन्ही के सेवा पर्याय को आगे जारी रखते हुए यह सेवा शिविर पुनः तैयार है बैठक में मुख्य व्यवस्थापक सेवा समिति के हेमंत पारीक, शिव दयाल बोहरा, किशन लोहिया, अनिल चांडक, भतमाल पेडीवाल, दिनेश राठी, सोनू पारीक, विजय राठी, गौरव शर्मा, सुभाष मोदी, गोपाल अग्रवाल, राधे सांखला, मनीष पारीक , मुकेश मोदी, अजय गहलोत , देव पाणेचा, अशोक सुथार, आदि मौजूद रहे सेवा दल के जत्थे की रवानगी 25 तारीख को प्रातः होगी।


Share This News