Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर।मुरलीधर व्यास नगर मैं समस्याओ का अम्बार सा लगा हुआ है।आये दिन निवासियों को किसी न किसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहाँ के निवासी कई बार जनप्रतिनिधियों के पास गए और यहाँ की समस्याएं बताई। लेकिन उसका विधिवत निराकरण आज दिन तक नहीं हो पाया है। समस्याएं जस की तस पड़ी है ।कभी रोड लाइट तो कभी पानी कभी आपराधिक गतिविधियां और सड़क तो मुरलीधर में कई वर्षो से बानी ही नहीं है। आज मुरलीधर विकास मंच की तरफ से प्रतिनिधिमंडल जिला कलक्टर से मुरलीधर की विभिन समस्या के लिए मिलने गया। जिसमे खुले पड़े प्लाट में मछरो का साम्रज्य और बीमारी के लिए नालिया में. उफान और पार्को की दयनीय स्तिथि मगर कलेक्टर साहब नहीं मिलने पर ए डी एम सीटी अरुण कुमार शर्मा से मिले और उनको यथा इस्थति से अवगत करवाया।अरुण कुमार ने समस्याओ का जल्द हल होने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सुभाष आचार्य, देवकिशन व्यास, जेठाराम जितेंद्र गोपाल विजय व्यास उमेश पुरोहित हितेश छंगाणी रासु महाराज आदि उपस्तित थे।

बिश्नोई को डॉक्टरेट की उपाधि

Thar पोस्ट, न्यूज। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर ने राम निवास बिश्नोई को पीएच० डी० की उपाधि प्रदान की है। उन्होने अपना शोध प्रबन्ध का कार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के एसोसिएट प्रोफेसरडॉ. विनोद सिंह (भूगोल विभाग) के निर्देशन में पूरा किया। उनका शोध विषय “यार मस्स्थल के बीकानेर जिले में ग्रामीण पर्यावरण की दशाओं, समस्याओं एवं अवबोध का एक भौगोलिक अध्ययन” रहा है।

Thar पोस्ट, न्यूज। शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग केडर रिव्यू पद आवंटन कर आदेश जारी कर दिए गए हैं।शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर द्वारा लगातार पदों को जारी करवाने का प्रयास सफल हुआ। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के संस्थापक मदनमोहन व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के निर्णयानुसार प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक महोदय श्री गौरव अग्रवाल के निर्देशन में शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक श्री बी एल सर्वा , मुख्य लेखाधिकारी श्री मनोज तंवर, उपनिदेशक प्रशासन श्री दयाशंकर अरडावतिया एवं लेखाधिकारी श्री नूतन हर्ष सहित सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों का सहयोग रहा अतः उन्हें धन्यवाद। प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा में आदेश जारी होने पर पदों की स्थिति निम्नानुसार हो गई है
संस्थापन अधिकारी 243
प्रशासनिक अधिकारी 729
अतिरिक्त प्रशासनिक 1946
अधिकारी
सहायक प्रशासनिक 4135
अधिकारी
वरिष्ठ सहायक 5838
कनिष्ठ सहायक 11435व्यास ने निदेशालय के साथी श्री अनिल पुरोहित,रिपुसूदन एवं राजेश आसोपा को भी धन्यवाद दिया।
प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री श्री बीडी कल्ला तथा शिक्षा निदेशक श्री गौरव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने बताया है कि संघ मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी 31/8/2022 तक पूरे राज्य में सम्पन्न पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग शिक्षा निदेशक से की गई है।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि पदों के आवंटन कार्य सफलता में संध के संस्थापक मदनमोहन व्यास के प्रयास, सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के पदाधिकारियों गिरीराज हर्ष प्रदेश महामंत्री, विष्णु दत्त पुरोहित, अनूप नालावत, पीराराम शर्मा, ओमप्रकाश विश्नोई, नवरतन जोशी, राजेश पारीक , मनीष शर्मा , सभी संभागाध्यक्षों, जिलाध्यक्षों ब्लाक अध्यक्षों ने प्रसन्नता जताते हुए धन्यवाद दिया है।

जल जीवन मिशन : जिला कार्य योजना का हुआ अनुमोदन
Thar पोस्ट। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तहत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यो की प्रगति व जिला कार्य योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिले में ग्रामीणों, स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों और पशुओं की संख्या आदि के मद्देनजर जल मांग व प्रत्येक घर में नल कनेक्शन देने के लिए उच्च जलाशय, राईजिंग मैन पाईप लाईन, डीआई पाईप लाईन, पंप हाउस आदि निर्माण कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 853 गांवों के लिए 2574.09 करोड रुपए की योजना अनुमोदित की गई है। इसमें 480 गांवों में 2051.42 करोड़ रुपए के कार्य वृहद परियोजना, चूरू द्वारा आज 374 गांवों में 522.67 करोड़ रुपए के कार्य वृत्त बीकानेर द्वारा करवाए जाएंगे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. मो. अबरार पंवार, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता बलबीर सिंह, भू-जल वैज्ञानिक पन्ना लाल गहलोत, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा, नफीस अहमद खान, के.के. डोगरा, जेजेएम के एमएण्डई सलाहकार योगेश बिस्सा, आईएस प्रतिनिधि संजय खान व संदीप खरे आदि मौजूद रहे।