Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी गुरुवार प्रातः 6 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे नोखा की ग्राम पंचायत सोवा पहुंचेंगे तथा यहां नवीन ग्राम पंचायत के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ऊर्जा मंत्री गुरुवार को श्रीकोलायत के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को दोपहर 1 बजे राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत का शुभारंभ करेंगे तथा बीकानेर एवं श्रीकोलायत में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
Thar पोस्ट, बीकानेर। जन्माष्टमी महाउत्सव मरू नायक मंदिर मे 19 अगस्त को मनाया जाएगा मरूनायक मंदिर जो बीकानेर का प्राचीन मंदिर है उसमे बड़ी धूमधाम जन्माष्टमी महोत्सव मनया जाएगा मरूनायक मंदिर के ट्रस्टी घनश्याम लखाणी गोपाल मोहता ने बताया मंदिर की सजावट का काम पूरा हो गया है सभी भक्तजनों से निवेदन है ज्यादा से ज्यादा पधार कर भगवान मरूनायक जी से आशिर्वाद लेवे रात को 12:बजे भगवान श्री कृष्ण दूरा कंस का वध भी किया जाएगा। **
जयपुर में बीकानेर के तीन प्रेस फोटोग्राफर्स के फोटो भी रखे जाएंगे अवलोकनार्थ
Thar पोस्ट। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 19 से 21 अगस्त तक तीन दिवसीय फोटो फेस्टिवल ‘नजर’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन सहित बीकानेर के तीन फोटो पत्रकारों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इस प्रदर्शनी में देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के 100 फोटोग्राफर के 200 चित्र आमजन के अवलोकनार्थ रखे जाएंगे। संभागीय आयुक्त के बीकानेर के पर्यटन से जुड़े चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इसी प्रकार वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता, अजीज भुट्टा और नौशाद अली के फोटो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। तीनों प्रेस फोटोग्राफर्स के पत्रकारिता आधारित फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे। वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता ने बताया कि विश्व फोटोग्राफी दिवस से पूर्व दिवस गुरुवार को प्रातः 9 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त होंगे। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों को कैमरे की विभिन्न तकनीकों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। **
Thar पोस्ट, बीकानेर। पूर्व उप महापौर ने मुख्यमंत्री, पशु पालन विभाग मंत्री व शिक्षा मंत्री को लम्पि रोग के प्रति प्रशासन की लापरवाही दिखाने के लिए सौपा ज्ञापन।बुधवार को बीकानेर में पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पशु पालन विभाग के मंत्री लाल चंद कटारिया व शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला को लम्पि रोग से गायों की बढ़ती मृत्यु दर व इसमे हो रही प्रशासन की लापरवाही के बारे में पत्र के मध्यम से अवगत करवाया। अशोक आचार्य ने पत्र के माध्यम से बताया की लम्पि रोग का संक्रमण पूरे शहरी परकोटे में हो गया हैं और गायों की मृत्यु दर भी बढ़ रही है। सरकार द्वारा जो टोल फ्री नंबर दिये गए हैं वहा सिर्फ झूठा आशवासन मिल रहा है और दूसरे अधिकारी भी अपना काम करने से कतरा रहे हैंऔर फोन उठाने में आना कानी कर रहे हैंइसे पता चलता है की प्रशासन द्वारा शुरू किया अभियान केवल दिखावे मात्र हैं क्योंकि फोन करने पर विभाग के अधिकारी फोन नही उठा रहे है। इस कारण गौ पालकों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा हैं। आचार्य ने बताया की शहर में कुछ सामाजिक संस्थाओ ने इस रोग से लड़ने का बेड़ा उठा रखा जो की एक प्रशंसानीय कार्य हैं परंतु उनके पास भी सभी प्रकार की दवाईंयों एवं वेक्सिन की कमी हैं। पूर्व उप महापौर ने सरकार को जल्द से जल्द कुछ कड़े कदम उठाने और गौ पालकों तक इलाज पहुंचाने की सलाह दी।