ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220817 WA0235 scaled नर सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं -हर्ष Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में आज चंचल हर्ष माया देवी हर्ष फाउंडेशन द्वारा बुधवार को जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया गया। माया देवी हर्ष की 18 वी पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय पीबीएम परिसर पब्लिक पार्क व आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रेश हर्ष ने बताया कि मानवीय धर्म को आत्मसात करते हुए नर सेवा नारायण सेवा के मूल भावना को ध्यान रखते हुए यह सामाजिक उत्तरदायित्व का कार्य किया गया। जिसमें भोजन पैकेट वितरण किए गए ऐसे कार्यों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है वह जरूरत थी लोगों को समय पर भोजन भी मिल जाता है। इस अवसर पर पूर्व उप निदेशक जनसंपर्क विकास ने कहा कि आमजन के लिए किए जाने वाले ऐसे कार्य जहां मन को सुकून देते हैं साथ ही कोई भी भूखा ना रहे उस भावना को भी बल मिलता है उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा वर्ष पर्यंत सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उस श्रंखला में यह नेक शुरुआत की गई इससे पहले सुबह मुरलीधर व्यास क्षेत्र में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। फाउंडेशन द्वारा बालिका शिक्षा महिला स्वावलंबन प्रतिभा खोज अभियान और पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे बुधवार को पीबीएम परिसर में डॉ प्रकाश हर्ष ने भोजन पैकेट वितरित किए वितरण कार्यक्रम में सदैव अन्नपूर्णा भोजन वितरण समिति का सहयोग रहा।


Share This News