Thar पोस्ट, न्यूज। आजादी के 75 वे साल में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आजादी की गौरव यात्रा के तहत आज गोकुल प्रसाद पुरोहित की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नत्थूसर गेट से बारहगुवाड़ रतानी व्यासों का चोक, हर्षा का चोक, मोहता चोक, नाइयो की गली सब्जी बाजार चूड़ी बाज़ार होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर तक यात्रा निकाली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में कांग्रेस के सिपाहियो का गौरवमयी इतिहास रहा है जबकि संघी भाजपाई उस वक्त भी अंग्रेजी हुकूमत के खास थे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाहियो की गुप्त जानकारीया और आंदोलन की महत्वपूर्ण जानकारियां अंग्रेजो तक पहुंचाना उनका काम था आज वही अवसरवादी लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं हमे उनको रोकना है राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा तिरंगे के तीन रंगों की महत्त्वता समझते हुए देश की एकता को बचाए रखना कांग्रेस का।काम है और इस वक्त इसकी बड़ी आवश्यकता है।

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की आज जिस तरह से भाजपा देश को जाती धर्म और क्षेत्रों की दृष्टि से बांटने में लगी है तब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है की हम ऐसी हुकूमत के खिलाफ जमकर संघर्ष करे और देश को टूटने से बचाए

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया आज आजादी की गौरव यात्रा में पदयात्रा करने वालो में पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास,किशनलाल इनखिया,उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, पार्षद शिवशंकर बिस्सा,पार्षद दुर्गादास छंगाणी,पार्षद सुशील सुथार पार्षद मनोज किराडू,पार्षद किशन तंवर,वरिष्ठ कांग्रेसी सांगीलाल वर्मा, पट्टू जोशी महासचिव विक्की चड्ढा, रवि पारिक,ललित तेजस्वी संजय आचार्य, रवि पुरोहित, जवाहर बाल मंच के प्रदेश संयोजक अरुण व्यास अभिषेक पंवार,विकास माकड़ सचिव पाबूराम नायक,मनोज चौधरी करणीसिंह राजपुरोहित, विकास तंवर एजाज पठान, शिव गहलोत यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनपत चायल, यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फरमान कोहरी, यूथ कांग्रेस पश्चिम जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजेश आचार्य, किशन ओझा, नवरतन व्यास, करनी सिंह राजपुरोहित खेल कूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इकबाल मलवान,ओम प्रकाश लोहिया महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, अर्चना नागल, मुमताज शेख दीपक कछावा लकी गहलोत नजाकत अली,जाकिर नागौरी,गिरधर जोशी, मनोज व्यास, सोनू बारासा, हरिरतन व्यास,बलराम नायक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे

जिसमें वो तोड़ेंगे डंडे से हम जोड़ेंगे झंडे से वंदे मातरम। इस अवसर पर जब यात्रा रत्तानी व्यासो के चोक पहुंची तो वहा कांग्रेस के शिष्टमंडल यशपाल गहलोत मदन गोपाल मेघवाल, जिया उर रहमान आरिफ और श्रीलाल व्यास ने स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का उनके निवास जाकर पुष्पहार पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।कल की यात्रा शाम 5 बजे शिव पार्वती मंदिर गोपेश्वर बस्ती से चालू होगी।

*रविवार को आएंगे शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला*
Thar पोस्ट। शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला शनिवार रात रेल मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर रविवार सुबह बीकानेर पहुचेंगे।शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला रविवार से मंगलवार तक स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा मंगलवार रात्रि जयपुर के लिए रवाना होंगे।

अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज पारीक चौक सहित अन्य मोहल्लों में घर घर तिरंगा झंडा वितरित किया 

Thar पोस्ट। 75 वी वर्षगांठ के तहत पूरा देश अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी में लगा है उसी कड़ी में आज बीकानेर सेवा योजना के पदाधिकारी दूसरे दिन पारीक चौक,पाटा गली,धोबी मोहल्ला,सोहन गिरी कुआँ,रंगों की गली,नहर कॉलोनी, उस्ता बारी के अंदर घर घर तिरंगा झंडा वितरित किया गया । योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि पारीको के चौक में योजना की महामंत्री सीमा पारीक,सचिव वीणा पारीक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजुदेवी व्यास,उपाध्यक्ष आरती पुरोहित के नेतृत्व में सरकारी गाइड लाइन को समझाते हुवे घर घर तिरंगा झंडा वितरित किये गये । योजना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा,कार्यक्रम प्रभारी राजेन्द्र चांडक ने बताया कि तिरंगा झंडा प्राप्त करने के लिए मोहल्ले वासियों में विशेषकर महिलाओं में ज्यादा उत्साह था । योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में झंडा वितरण के समय लोगो मे राष्ट्रीय प्रेम और झंडे के प्रति सम्मान देखने लायक होती है । मीडिया प्रभारी पवन राठी,सचिव Er वीरेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि कल शनिवार सुबह 9 बजे मुरलीधर व्यास कॉलोनी में संगठन महामंत्री योगेश बिस्सा ,सचिव के सी ओझा के नेतृत्व में तिरंगा झंडे वितरित किया जाएगा, आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलाल पवार,गोपीकिशन कुम्भार,आशीष मिश्रा,सुश्री कृष्णा पांडिया,अर्जुन पारीक,पवन पारीक का विशेष योगदान रहा ।