Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नयाशहर थाना इलाके में पिछले दिनों हुई फायरिंग की वारदात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हे। एक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भी है। इस बारे में थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि चार अगस्त को जस्सूसर गेट के बाहर बंगला नगर निवासी हनुमान सोनी पर की गई फायरिंग के मामले में विष्णु साध,रविन्द स्वामी व घनश्याम साध को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक देशी कट्टा व घटना में काम में ली गई कार भी बरामद की है। सीओ सिटी दीपचंद की अगुवाई में थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण,एएसआई वेदपाल,कानि कैलाश,दिलीप कुमार ने कार्यवाही को अंजमा दिया। आपको बता दे कि रूपयों के लेनदेन को लेकर चार अगस्त की रात हनुमान सोनी पर जस्सूसर गेट के बाहर फायरिंग की गई थी।
चोरी का तीसरा आरोपी भी पकड़ में
मुरलीधर व्यास कॉलोनी में 20 जुलाई को मनोज व्यास के मकान में हुई चोरी का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने भाटों के बास निवासी राहुल राव को हिरासत में लिया है। इससे पहले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।थानाधिकारी की अगुवाई में सउनि फूसाराम व कानि महेश ने कार्यवाही को अंजाम दिया।