ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220811 195746 Breaking: रसगुल्ला, मावा बर्फी व दूध के लिए नमूने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

*रक्षा बंधन पर चला शुद्ध के लिए युद्ध*

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। निरोगी राजस्थान उद्देश्य के साथ चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
के अंतर्गत रक्षा बंधन के अवसर पर 3 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। गुरूवार को सीएमएचओ डॉ एम अबरार पंवार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली व सुरेंद्र कुमार द्वारा रानी बाजार व गंगा शहर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण व खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया। जांच के दौरान रसगुल्ला, मावा बर्फी वा दूध सहित कुल 4 नमूने संग्रहित किए गए।

डॉ पंवार ने बताया कि जिले में 1 जनवरी से जारी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान आदिनांक कुल 320 नमूने संग्रहित किए गए हैं जिनमें से 312 का परिणाम जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त हुआ है। इनमें से कुल 70 नमूने अमानक पाए गए जिनसे संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है। 6 मामलों में न्यायालय में वाद भी प्रस्तुत किया गया है।


Share This News