*संत दुलाराम कुलरिया की सातवीं पुण्यतिथि पर गायों के लिए ग्यारह लाख की दवाइयां उपलब्ध करवाने की घोषणा*
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। गौसेवी संत दुलाराम कुलरिया की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र भंवर कुलरिया, नरसी कुलरिया और पूनम कुलरिया ने लम्पी स्किन डिजीज के उपचार के लिए ग्यारह लाख रुपये की दवाइयां जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के आह्वान पर कुलरिया परिवार की ओर से इस सहायता की घोषणा की गई है। जिला कलक्टर ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर क्षेत्र के भामाशाहों से सहयोग की अपील की गई है। इस पर भंवर, नरसी और पूनम कुलरिया ने अपने पिता की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह सहयोग उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। साथ ही गोवंश के लिए भविष्य में भी हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया है। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर द्वारा सोमवार को क्षेत्र के भामाशाहों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भीनासर की मुरली मनोहर गोशाला, लायंस क्लब, जिला उद्योग संघ और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने भागीदारी की पहल की। इसी श्रृंखला में जिला कलक्टर ने सोमवार को नरसी कुलरिया से इस संबंध में आह्वान किया। इस पर कुलरिया परिवार की ओर से यह घोषणा की गई। जिला कलक्टर ने लम्पी स्किन के संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए भामाशाहों से जागरुकता की सघन गतिविधियां संचालित करने की अपील भी की है।

मुक्तिनाथ महादेव मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर शहस्त्रगट रुद्राभिषेक*
*जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने रुद्राभिषेक में शिरकत की*
Thar पोस्ट। बीकानेर/ ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्ति नाथ महादेव का पाटोत्सव मंगलवार को सहत्रगट-सहस्तधारा अभिषेक पूजन पुजारी बाबा के आचार्यत्व में किया गया । ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के एडवोकेट हीरालाल हर्ष एवं राजेन्द्र जोशी ने बताया कि वैदिक मंत्रोंचारण से 108 प्रकार की औषधियों के मिश्रण से मुक्तिनाथ महादेव का शहस्त्रगट रुद्राभिषेक सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया । कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में कन्हैयालाल सोनगरा, चन्द्रशेखर जोशी, सुरेश मोदी,बृजगोपाल जोशी ने सप्तनीक अभिषेक पूजा-अर्चना करवाई।
सहस्त्रधारा अभिषेक करते हुए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जिले में सुख शांति एवं अमन चैन बनाये रखने की कामना की। अभिषेक में डाॅ॰ नरेश गोयल, रवि पारीक , एडवोकेट महेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जोशी मंगल चंद रंगा, डॉ एस सी मेहता, मोहनलाल आचार्य, हरीकिशन जोशी, योगेश व्यास, कल्याण सुथार, गिरिराज जोशी, मदन मोहन व्यास सहित अनेक महानुभावों ने शिरकत की ।