ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220808 225608 पर्वतारोही सुषमा बिस्सा का बीकानेर आगमन पर बीकानेरी कलाकार टीम ने किया भव्य स्वागत **शहर कांग्रेस निकालेगी 75 किलोमीटर की तिरंगा पदयात्रा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20220808 WA0396 पर्वतारोही सुषमा बिस्सा का बीकानेर आगमन पर बीकानेरी कलाकार टीम ने किया भव्य स्वागत **शहर कांग्रेस निकालेगी 75 किलोमीटर की तिरंगा पदयात्रा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेटThar पोस्ट, न्यूज। आजादी के अमृत महोत्सव पर फिट 50 ट्रांस हिमालयन अभियान को पूरा कर बीकानेर की सुषमा बिस्सा जी बीकानेर पधारे सम्पूर्ण हिंदुस्तान से चयनित सदस्यों में से बिस्सा ने बीकानेर का नाम पूरे भारत में रोशन किया इस उपलक्ष्य पर इनके बीकानेर की जन्म भूमि पर आगमन करने पर रेलवे स्टेशन पर बीकानेरी कलाकार की टीम वहाँ पहुंच कर ढोल नगाड़ों माला और तिरंगे से बिस्सा का सम्मान किया |
उनके इस जज्बे को पूरा बीकानेर सलाम करता है साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना करता है |

Thar पोस्ट। – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अगस्त क्रांति दिवस 9 अगस्त 2022 से 14 अगस्त 2022 तक बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की तिरंगा पदयात्रा निकालेगी
इसकी शुरआत कल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से सांय 5 बजे होगी और रोजाना शाम को 5 बजे से पदयात्रा 6 दिनो तक निकलेगी
इसी संदर्भ में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के दौरान कांग्रेस सम्पूर्ण भारत वर्ष में हर शहर में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रही है क्योंकि कांग्रेस जानती है की तिरंगा भारत की शान है और इसके मान को सम्मान को बचाने के लिए कांग्रेस ने हो संघर्ष किया है| आज घर घर तिरंगा अभियान चलाने वाले इस बात का जवाब नही दे पा रहे की आजाद भारत के 70 सालो तक उनके मुख्यालय में तिरंगा क्यों नही फहराया गया और आज इस अभियान को चला कर वे जनता को जताना चाहते है की वे तिरंगे के सच्चे हिमायती है लेकिन कांग्रेस जन का यह कर्तव्य है की वे पदयात्रा के दौरान आमजन को यह बताए कि तिरंगे के लिए उसके सम्मान के लिए किसी ने अगर कार्य किया है तो वो कांग्रेस है और जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो के नारे के साथ ये पदयात्रा करनी है
प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की तिरंगा भारतीय एकता और अखंडता का प्रतिक है और आजादी के 75 वर्ष बाद जिस तरह लोकतंत्र को खतरा हो रहा है कांग्रेसी तिरंगा यात्रा एक बार फिर से लोकतंत्र की रक्षा के लिए कमर कसने का आगाज है
प्रदेश सचिव गजेंद्र सांखला ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान और संघ की जासूसी के कृत्यों को बताते हुए इस पदयात्रा की महत्त्व पर कांग्रेस जन को अवगत करवाया
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष माशूक अहमद, अब्दुल मजीद खोखर, श्रीलाल व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान कछावा, उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, अरविंद मिढ़ा, रमेश व्यास,
इंटक नेता हेमंत किराडू, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, जवाहर बाल मंच प्रदेश संयोजक अरुण व्यास,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, प्रोफेसनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर पीके सरीन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महासचिव ललित तेजस्वी, सुभाष स्वामी, विक्की चड्ढा, पार्षद महेंद्र सिंह बडगुर्जर, पार्षद मनोज किराडू, पार्षद शहजाद भुट्टो, पार्षद किशन तंवर,यूथ उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा यूनिस अली, ताहिर हसन कादरी, सचिव राहुल जादुसंगत,शिव गहलोत अभिषेक पंवार,हाजी खा,रवि पुरोहित फिरोज भाटी, एजाज पठान, राजेश आचार्य,इकबाल मलवान, श्याम कुमार तंवर,मनोज चौधरी, चंद्रशेखर चावरिया, राजेश दाधीच, इंटक नेता महेंद्र देवड़ा, संतोष प्रजापत, जीतू नायक, सांगीलाल वर्मा,अर्चना नागल, सेवादल सयोंजक लालचंद गहलोत ने संबोधित करते हुए पदयात्रा के बारे में सुझाव दिए
इस अवसर पर मुनीर अहमद, ऐनूल अहमद, रविकांत वाल्मीकि, पूनम नायक, खेमराज तेजी, रईस अली, गिरधर जोशी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे


Share This News