Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले में दो पक्षों में मारपीट हो जाने की खबर सामने आयी है । इस सम्बंध में दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ महाजन थाने में क्रॉस मुकदमें दर्ज करवाएं है । घटना महाजन की है । इस बारे में एक पक्ष की और से नथु शेख ने राहुल पारीक , सावन पुरोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की और मना करने पर थाप – मुक्कों से मारपीट की और देख लेने की धमकी दी । वहीं दूसरे पक्ष की और से सावन पुरोहित ने नथु उर्फ नाईफ खां पुत्र अख्तर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच की और मना करने पर थाप – मुक्कों से मारपीट की । इस दौरान आरोपी ने देख लेने की धमकी दी । पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*पीपल के गट्टे पर बैठ ऊर्जा मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

Thar पोस्ट। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को माधोगढ़ में पीपल के गट्टे पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा इनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री भाटी के समक्ष ग्रामीणों ने पानी, बिजली, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार दिलाने, स्कूल में स्टाफ लगाने, वि़द्युत की पुरानी तार बदलवाने तथा ढीले तार कसवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि बीठनोक में नया जीएसएस बना दिया गया है, लेकिन कुछ आवश्यक उपकरणों के अभाव में विद्युत की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को तत्काल दूरभाष पर निर्देशित करते हुए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवान के लिए कहा। साथ ही निगम के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र सिंह मीणा और अधिशाषी अभियंता आर के रंजन को ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

राजस्थान पुष्टि कर यूथ विंग बीकानेर यूथ का सम्मान समारोह आज
Thar पोस्ट, न्यूज। श्रावण शुक्ला तेरस को मनाए जाने वाले पुष्करणा दिवस समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रमों के श्रंखला के दूसरे दिन मंगलवार को सायं पांच बजे जस्सूसर गेट के अंदर स्थित हरि हैरिटेज में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यह जानकारी देते हुए महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि कल आयोजित होने वाले समारोह में समाज की 190 से अधिक प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। अमृत महोत्सव सम्मान के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु वाले समाज के बंधुओं का सम्मान किया जाएगा। सरकारी क्षेत्र में नव नियुक्ति प्राप्त युवक एवं युवतियां का भी इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा।
समारोह के दौरान ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के उपाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा एवं डॉ विजय आचार्य ने बताया कि समारोह में श्री जनार्दन कल्ला श्री चतुर्भुज व्यास श्री सत्य प्रकाश आचार्य श्री गोकुल जोशी पंडित श्री नथमल जी पुरोहित श्री जुगल किशोर ओझा एडवोकेट ओम आचार्य राम किशन आचार्य श्रीमती ज्योति वाला व्यास श्री दुर्गेश कुमार बिस्सा श्री शिवराज सिंह आणि एवं श्री लक्ष्मीनारायण रंगा अतिथि होंगे।
संस्था कोषाध्यक्ष श्री दिनेश चूरा ने बताया कि10 अगस्त को सुबह नौ बजे मां उष्ट्र वाहिनी मंदिर में विशेष श्रृंगार किया जाएगा एवं धूमधाम से पूजा अर्चना कर समाज के लिए मंगल कामना की प्रार्थना कि जाएगी।
जिला अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा ने कल आयोजित होने वाले समारोह में समाज के लोगों से निवेदन किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में समारोह में शामिल हो कर सफल बनाएं।

Thar पोस्ट, न्यूज। यूनेस्को और राजस्थान पर्यटन के संयुक्त तत्वाधान में 6 अगस्त को फलोदी, पोकरण और 8 अगस्त को पूगल के लिए एक Fam tour का आयोजन किया गया ।
इस दौरान फलोदी के लंगा लोक कलाकारों और पोकरण के हस्त निर्मित उत्पादों, और पूगल में मीर समुदाय के सूफी संगीत से रूबरू होने का अवसर मिला।
इस दल में बीकानेर के पर्यटक गाइड, फोटोग्राफर, फ़िल्म निर्माण सम्बन्धित लोगों ने हिस्सा लिया।
इस tour का मुख्य उद्देश्य लोक कलाकारों और वहाँ की संस्कृति को करीब से जानना और उसे विश्व पटल पर लाना है ताकि आने वाले समय में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिले।