ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220808 150712 बीकानेर : सड़क हादसे में एक दर्ज़न घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में लगातार दूसरे दिन सड़क हादसा हो गया है। सोमवार सुबह यहां भोजासर गांव के पास एक सवारी गाड़ी के पलटने से बारह जने घायल हो गए। कुछ गंभीर घायलों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी जा रही है। इससे पहले रविवार को एक हादसे में चार जनों की मौत हो गई थी।सोमवार सुबह नेशनल हाईवे नंबर 11 पर पर खाखी धोरा मंदिर के पास सवारी गाड़ी पलट गई। इस गाड़ी में बारह जने सवार थे। सभी लोग गांव भोजासर के सुथार परिवार के सदस्य हैं और अपने रिश्तेदार के यहां शोक सभा की बैठक में गए थे। देराजसर में चल रही इस शोक सभा में बैठने के लिए सभी एक साथ क्रुजर गाड़ी में रवाना हुए थे। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे गाड़ी पलट गई एवं तीन पलटें खाकर रूकी। गाड़ी में सवार लोगों को चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें तुरंत सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया गया।घायलों में भोजासर निवासी मणी देवी सुथार (55), पुनमचंद पुत्र जेठाराम सुथार (70), शांतीदेवी पत्नी अर्जुनराम सुथार (60), मूलदेवी पत्नी सोहनलाल (70), पूजा पत्नी कमल 24 एवं एक 2 वर्षीय पूजा के पुत्र का प्राथमिक उपचार किया गया। गाड़ी में सवार अन्य तीन महिलाओं एवं तीन पुरूषों को सामान्य चोटें आई है। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी सवार को गंभीर चोटें नहीं आई। आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने जानकारी मिलते ही मोर्चा संभाल लिया। इस टीम के सदस्यों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया और इलाज करवाया।


Share This News