Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में गोकशी के मामले में धरना दे रहे ग्रामीणो पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। ताज़ा मिली जानकारी के मुताबिक विवाद बढ़ता देख पुलिस ने 45 लोगों के हिरासत में लिया है. वहीं जिले के चिड़ियागांधी गांव के आसपास के इलाकों में इंटरनेट भी बंद किया । भादरा कस्बे में आज दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। जिले के चिड़ियागांधी गांव में 21 जुलाई से तनाव का माहौल है जहां गांव के लोगों का आरोप है कि ईद के मौके पर गांव में गोकशी की गई है जिसकी पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट में हुई है. गोकशी की घटना के बाद ग्रामीण 21 जुलाई से ही गांव में धरना दे रहे हैं जिसके बाद मंगलवार को हालात बिगड़ गए. मंगलवार को पुलिस ने धरना दे रहे लोगों को लाठी से खदेड़ना शुरू किया. फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रही है.
आंसू गैस के गोले छोड़े
बगांधीबड़ी व चिड़ियागांधी गांवों में गोकशी को लेकर बीते हफ्ते भर से ग्रामीण आक्रोशित है जिसके बाद ग्रामीणों की तरफ से बुधवार को एक रैली निकाली गई जहां धारा-144 का उल्लंघन होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और माहौल तनावपूर्ण हो गया