Thar पोस्ट, न्यूज, बीकानेर। आज बीकानेर के कलेक्ट्रेट परिसर में एक बेकाबू स्विफ्ट वीडीआई कार अचानक से तेज गति से आई और वहां खड़े पुलिस जवान को टक्कर मार दी। यहाँ अफरा तफरी मच गई। अनियंत्रित कार से कुछ और लोग घायल होने की भी खबर सामने आ रही है

टक्कर से घायल जवान को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद नाकाबंदी करवा दी गई है।