ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220722 205514 यूरोप में गर्मी का सितम, जनजीवन प्रभावित, नहीं मिल पा रही राहत Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। इन दिनों यूरोप में गर्मी की वजह से बुरा हाल है। सितम गर्मी का झेलने के लिए सभी विवश है। वहां तापमान रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है। कई देशों में भीषण लू पड़ने की वजह से लोगों की मौत भी हो गई है। इस वक्त यूरोप गर्मी में बुरी तरह उबल रहा है। स्पेन और फ्रांस में जंगलों में लगी आग ने मुसीबत को और बढ़ा दिया है। ब्रिटेन के हर हिस्से में तापमान ने नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। स्पेन में दो लोगों की जंगलों की आग के चलते भी मौत हुई है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सान्कज ने इस स्थिति को ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ा है और कहा है कि अब जलवायु परिवर्तन लोगों की जान ले रहा है।

फ्रांस में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मौसम विभाग ने इसे सबसे गर्म दिन बताया है। फ्रांस के ब्रिटनी क्षेत्र में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर 2003 के बाद स्थिति इतनी खराब हो गई है। फ्रांसीसी मौसम विज्ञानी फ्रांस्वा गौरंद ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि दक्षिण पश्चिम के कुछ हिस्सों में गर्मी बेहद घाचत होगी।

स्पेन और पुर्तगाल में खतरनाक हालात

वहीं स्पेन और पुर्तगाल दोनों ही देशों में स्थिति काफी घातक बनी हुई है। यहां 748 लोगों की मौत हो गई है और इन मौतों के लिए गर्मी को जिम्मेदार बताया जा रहा है। लंदन में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि यहां के इंजीनियरों को 135 साल पुराने लंदन ब्रिज को सिल्वर फॉयल से ढंकना पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों में लंदन का तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहा है। गर्मियों ने पहले ही हालात खराब कर दिए हैं और बारिश न होने से स्थिति और बिगड़ रही है। इस समय तक स्पेन में बारिश शुरू हो जाती है लेकिन यहां अभी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।


Share This News